Sun, 04 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बॉयलर फटते ही कंपनी में मचा हड़कंप, 5 की मौत और 10 गंभीर घायल; जांच शुरू

आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। श्री सिटी स्थित एक फॉर्मा कंपनी में बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सत्यवेडु मंडल में हुआ हादसा
यह हादसा तिरुपति जिले के सत्यवेडु मंडल में श्री सिटी स्थित फॉर्मा कंपनी में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कंपनी परिसर में बॉयलर फटने के बाद तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाओं की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।

10 घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों और मेडिकल टीमों की ओर से घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान को लेकर भी अधिकारियों की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 225284

Share this Post