Sun, 04 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह का पहला रिएक्शन, जानिए हाईकमान को लेकर क्या बोले?

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने वाले परगट सिंह ने शनिवार को पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने और राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए पूरी लगन और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। कांग्रेस ने शुक्रवार को जालंधर कैंट से विधायक और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था।

पार्टी हाईकमान का जताया आभार
परगट सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर उन्हें नई जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

परगट सिंह ने कहा कि वह पंजाब में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी
परगट सिंह की नियुक्ति अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद हुई। वड़िंग ने शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।

पूर्व हॉकी कप्तान और तीन बार के विधायक
परगट सिंह राजनीति में आने से पहले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने 1992 और 1996 के ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह जालंधर कैंट विधानसभा सीट से लगातार विधायक रहे हैं और पंजाब सरकार में शिक्षा एवं खेल मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल के साथ की थी और बाद में कांग्रेस में शामिल हुए। 2012 से वह जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही थी खींचतान
परगट सिंह को ऐसे समय में प्रदेश कांग्रेस की कमान मिली है, जब पार्टी की पंजाब इकाई में नेतृत्व और संगठन को लेकर लंबे समय से मतभेदों की चर्चा रही है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब उनका फोकस पार्टी संगठन को सक्रिय करने और राज्यभर में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने पर रहेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 225298

Share this Post