Mon, 28 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमित शाह के जालंधर आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर, PKS Bhardwaj ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

 

 

G2M जालंधर 27 सितंबर 2026:-  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 30 सितंबर को जालंधर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

इसी क्रम में भाजपा Intellectual Cell Punjab के अध्यक्ष PKS Bhardwaj जी के नेतृत्व में आज कार्यक्रम स्थल का दौरा किया गया। इस दौरान PKS Bhardwaj जी ने मौके पर चल रही तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर वार्ड इंच 33 विक्रांत मदान, वार्ड इंच 32 विकास निश्चल शोभित सरीन तथा रविंदर शेरावत भी मौजूद रहे।

 

दौरे के दौरान मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, आने-जाने के रास्तों तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। मौके पर चल रही तैयारियों को देखकर PKS Bhardwaj जी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं।

 

उन्होंने कहा कि अमित शाह जी के जालंधर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 223693

Share this Post