Fri, 25 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर कैंट पेरीफेरी रोड प्रोजेक्ट फिर उठा, पार्षद बलराज ठाकुर ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

जालंधर कैंट पेरीफेरी रोड प्रोजेक्ट को लेकर काउंसलर बलराज ठाकुर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम जालंधर के कमिश्नर एवं इस प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी सुरिंदर सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में हरविंदर सेतिया, दिनेश शर्मा और अजीत वालिया सहित अन्य लोग शामिल थे। इस दौरान उन्होंने कैंट पेरीफेरी रोड प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।

12 किलोमीटर लंबी सड़क से कई इलाकों को मिलेगा फायदा

बलराज ठाकुर ने कहा कि कैंट पेरीफेरी रोड का प्रोजेक्ट पिछले कई वर्षों से लंबित है। प्रस्तावित सड़क अटवाल हाउस से शुरू होकर कैंट की बाहरी सीमा के साथ छोटी बारादरी, जसवंत नगर, गढ़ा, सुभाना, आर्मी एन्क्लेव, धीणा, अलादीनपुर, हल्लोताली, संसारपुर, सोफी पिंड और दीप नगर होते हुए वरिंग के रास्ते जी.टी. रोड से जुड़ने की योजना है।

करीब 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क के बनने से इन क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के इलाकों को भी वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा। इससे कैंट क्षेत्र के आसपास यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

जुलाई 2022 में हुआ था सेना और सिविल अधिकारियों का संयुक्त सर्वे

ज्ञापन में बताया गया कि जुलाई 2022 में आर्मी अथॉरिटी और सिविल अथॉरिटी के अधिकारियों ने कैंट पेरीफेरी रोड को लेकर संयुक्त सर्वे किया था। सिविल अथॉरिटी में नगर निगम जालंधर, लोक निर्माण विभाग और जालंधर विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल थे।

संयुक्त सर्वे की रिपोर्ट 21 सितंबर 2022 को डिप्टी कमिश्नर को सौंप दी गई थी। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर की ओर से रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए नगर निगम जालंधर के नोडल अधिकारी को भेजा गया था।

2022 के बाद कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप

बलराज ठाकुर ने कहा कि सितंबर 2022 में रिपोर्ट आगे भेजे जाने के बाद प्रोजेक्ट को लेकर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की ओर से पिछले चार वर्षों में इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया।

जमीन के बदले जमीन या बराबर राशि देने का मुद्दा

प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए रक्षा विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। अब पंजाब सरकार की ओर से सेना को जमीन के बदले जमीन अथवा उसके बराबर राशि उपलब्ध कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जानी है।

नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को इस मामले में जरूरी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस मौके पर विनोद कुमार, सुरिंदर भापा और नरिंदर अरोड़ा भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 222768

Share this Post