Sun, 06 Sep 2026
Post Details

सुबह-सुबह डिरेल हुई महानंदा एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप; कई ट्रेनें प्रभावित

बिहार के आरा में रविवार तड़के महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने से हड़कंप मच गया। अलीपुरद्वार जंक्शन से दिल्ली जा रही 15483 महानंदा एक्सप्रेस की एक जनरल और एक AC बोगी पटरी से उतर गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सुबह करीब 4 बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर आरा के पास डिरेल हुई। हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यात्रियों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ डिरेल हुई बोगियों को पटरी पर लाने और रेल यातायात बहाल करने का काम शुरू किया गया।

साढ़े 3 घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

हादसे के करीब साढ़े तीन घंटे बाद महानंदा एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं, पटरी से उतरी बोगियों की मरम्मत का काम जारी है। इस मामले में आरा स्टेशन के स्टेशन मैनेजर एनके राय को सस्पेंड कर दिया गया है। रेलवे की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित

महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने का असर दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर भी पड़ा है। हादसे के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा।

वंदे भारत, विभूति एक्सप्रेस, गांधीधाम एक्सप्रेस, कैपिटल एक्सप्रेस, इंटरसिटी, गरीब रथ, पैसेंजर और उधना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रेलवे की टीमें ट्रैक को सामान्य करने में जुटी हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 215805

Share this Post