सुबह-सुबह डिरेल हुई महानंदा एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप; कई ट्रेनें प्रभावित
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली और अवैध शराब पीने से बड़ा हादसा सामने आया है। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 35 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
मरीजों के शरीर पड़ गए नीले
अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीजों की हालत देखकर डॉक्टर भी चिंतित हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कई मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें शरीर में अकड़न की शिकायत थी। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है।
गांवों में शुरू हुई स्क्रीनिंग
घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित गांवों में स्क्रीनिंग अभियान शुरू कर दिया है। जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है, उन्हें जांच के लिए अस्पताल लाया जा रहा है, ताकि समय रहते उनकी स्थिति का पता लगाया जा सके और जरूरत पड़ने पर उपचार शुरू किया जा सके।
कलेक्टर ने लोगों से की अपील
सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति ने पिछले 24 से 48 घंटे के दौरान किसी भी तरह की शराब का सेवन किया है या उसमें जहरीली शराब से जुड़े कोई लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो वह तुरंत अपनी स्क्रीनिंग करवाए।
उन्होंने कहा कि लोग स्थानीय डॉक्टरों की टीम से संपर्क कर सकते हैं या सीधे सिविल अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच करा सकते हैं। प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी और स्क्रीनिंग कर रही हैं।
Comments
No comments yet.