Sat, 05 Sep 2026
Post Details

पंजाब में वोटर कार्ड में नाम जुड़वाने या बदलवाने का बड़ा मौका! 6 सितंबर को अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचें

पंजाब में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) और मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशों पर वोटर लिस्ट को अपडेट और संशोधित करने का काम स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत तेजी से जारी है। इसी प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए 6 सितंबर (रविवार) को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

विशेष कैंप का समय और सुविधाएं
यह कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। इस दौरान संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। लोगों की सुविधा के लिए चुनाव प्रशासन द्वारा मोबाइल पर SMS भेजकर भी इसकी जानकारी दी जा रही है।

कैंप के दौरान वोटर लिस्ट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान, नए आवेदन और आपत्तियों के लिए अलग-अलग फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।

फॉर्म-6: नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए (नए मतदाताओं के लिए)।

फॉर्म-6B: वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए।

फॉर्म-7: वोटर लिस्ट से नाम हटवाने या किसी भी आपत्ति के लिए।

फॉर्म-8: पते में बदलाव, नाम या फोटो में सुधार और ट्रांसफर के लिए।

18-19 साल के युवाओं और दिव्यांगों पर खास ध्यान
चुनाव प्रशासन इस अभियान के तहत 18 से 19 वर्ष की आयु के पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दे रहा है। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को बिना किसी परेशानी के सेवाएं देने के लिए बूथों पर प्राथमिकता दी जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 215658

Share this Post