ਪ੍ਰੋ. ਅਨੁਰਾਧਾ ਬੰਗਾ ਨੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 39 ਵਿੱਚ ਮਹਿਲਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਜਬਰਦਸਤ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ।
बठिंडा के गांव जय सिंह वाला में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सरकारी स्कूल की दीवार समेत दो जगहों पर ‘शहीद दिलावर बब्बर जिंदाबाद’ और ‘SFJ’ जैसे नारे लिखे मिले। दीवारों पर नारे लिखे होने की सूचना मिलते ही गांव में चर्चा तेज हो गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
स्कूल की दीवार पर नजर आए नारे
सोमवार सुबह गांव के लोगों ने सरकारी स्कूल की दीवार और एक अन्य दीवार पर लिखे नारों को देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम पंचायत को दी। पंचायत सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस
सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस टीम गांव पहुंची और दोनों स्थानों का निरीक्षण किया। पुलिस ने दीवारों पर लिखे नारों को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये नारे कब लिखे गए और इन्हें लिखने वाले कौन लोग हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि नारे लिखने वालों की पहचान हो सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत थी या इसके पीछे कोई सुनियोजित मकसद था।
जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर
SHO मुनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। CCTV फुटेज और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दीवारों पर नारे किसने और कब लिखे। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
Comments
No comments yet.