Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

चन्नी को हाईकमान की फटकार! 15 दिन में बड़े फैसले के संकेत

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को तलब किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चन्नी से मुलाकात कर उनके समर्थकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में की जा रही नारेबाजी और पोस्टरबाजी पर नाराजगी जताई। साथ ही उन्हें अपने समर्थकों को अनुशासन में रखने की सलाह दी गई।

15 दिन में लिया जा सकता है बड़ा फैसला
जानकारी के अनुसार, केसी वेणुगोपाल ने चन्नी से कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर पार्टी इस पूरे विवाद पर सख्त फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि हाईकमान एक अंतिम रणनीति या फॉर्मूला तैयार करने पर काम कर रहा है। इसके बाद पार्टी नेतृत्व अपने फैसले के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगा।

राजा वड़िंग गुट को भी बुलाया जा सकता है
सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ चरणजीत चन्नी ही नहीं बल्कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थक नेताओं को भी हाईकमान तलब कर सकता है। पार्टी नेतृत्व दोनों गुटों के बीच बढ़ती बयानबाजी और सार्वजनिक विवाद को खत्म करने के प्रयास में जुटा हुआ है।

लगातार सामने आ रही है गुटबाजी
पिछले कुछ समय से पंजाब कांग्रेस के कार्यक्रमों में चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में नारेबाजी देखने को मिल रही है। वहीं कई स्थानों पर पोस्टरबाजी को लेकर भी विवाद सामने आया है। इन घटनाओं ने चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को और उजागर कर दिया है। अब सभी की नजरें हाईकमान के अगले फैसले पर टिकी हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221505

Share this Post