Thu, 26 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

रात 8 बजे बंद रखनी होगी सभी लाइटें, जालंधर समेत पंजाब में होगा BlackOut

पंजाब में सिविल डिफेंस की मुस्तैदी और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की क्षमताओं को परखने के लिए 27 नवंबर यानी कल रात 8 बजे राज्य के सभी जिलों में 'एयर रेड' और 'ब्लैकआउट' की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत हो रहे इस राज्यव्यापी अभ्यास की शुरुआत रात ठीक 8 बजे दो मिनट तक उतार-चढ़ाव वाली तेज आवाज में सायरन बजाकर की जाएगी।

निर्धारित इलाकों में रहेगा ब्लैकआउट, जरूरी सेवाएं रहेंगी बहाल
मॉक ड्रिल के दौरान संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों की ओर से तय किए गए इलाकों में ब्लैकआउट किया जाएगा। प्रशासन ने इन क्षेत्रों के निवासियों को निर्देश दिए हैं कि वे अभ्यास के दौरान अपने घरों और प्रतिष्ठानों की गैर-जरूरी लाइटें बंद रखें। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखा जाएगा। अभ्यास की समाप्ति पर दो मिनट तक एक ही लय में लगातार सायरन बजाकर 'ऑल क्लियर' का संकेत दिया जाएगा।

रेस्क्यू ऑपरेशन और ट्रैफिक कंट्रोल का भी होगा अभ्यास
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल सायरन और ब्लैकआउट तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आपदा के समय विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल को भी जांचना है। ड्रिल के दौरान आग बुझाने, खोज एवं बचाव अभियान (सर्च एंड रेस्क्यू), घायलों को प्राथमिक उपचार देने और सुरक्षित बाहर निकालने का व्यावहारिक अभ्यास किया जाएगा। इसके अलावा, आपात स्थिति में ट्रैफिक और भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारियों को भी परखा जाएगा।

प्रशासन की अपील- सायरन सुनकर न घबराएं लोग
राज्य और जिला प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक नियमित और पूर्व-निर्धारित मॉक ड्रिल है, जिसका मकसद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। इसलिए सायरन की तेज आवाज सुनकर या बिजली बंद होने पर किसी भी नागरिक को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 309326

Share this Post