Thu, 26 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पैकेज्ड फूड पर सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI के प्रस्ताव को दी हरी झंडी

देश में पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के जरिए बढ़ती बीमारियों पर लगाम लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक आदेश जारी किया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि तय सीमा से अधिक चीनी, नमक और सैचुरेटेड फैट वाले सभी पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स के फ्रंट यानी सामने की तरफ चेतावनी का लेबल लगाना अनिवार्य होगा। इन पैकेट्स पर एक खास लाल रंग के षटकोण (हेक्सागोनल) निशान के साथ स्पष्ट रूप से चेतावनी दर्ज की जाएगी, ताकि ग्राहक खरीदारी से पहले ही सेहत पर पड़ने वाले इसके असर को समझ सकें।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद आया FSSAI का प्रस्ताव

इस मामले पर गुरुवार को जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने सुनवाई करते हुए यह अहम फैसला सुनाया। दरअसल, '3S एंड अवर हेल्थ सोसाइटी' नामक एक पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर डिब्बाबंद और पैकेज्ड फूड पर अनिवार्य वार्निंग लेबल लगाने की मांग की थी। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल किया था कि क्या सरकार नहीं चाहती कि देश के नागरिक स्वस्थ रहें? अदालत की इस सख्ती के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इसी साल अगस्त में हलफनामा दाखिल कर फ्रंट-ऑफ-पैक लेबलिंग का प्रस्ताव पेश किया था।

दो चरणों में लागू होगा नया नियम, कोल्ड ड्रिंक्स भी दायरे में

फूड इंडस्ट्री को अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने और रेसिपी में बदलाव करने का पर्याप्त समय देने के लिए FSSAI ने इस नियम को दो अलग-अलग फेज में लागू करने का प्रस्ताव रखा है:

  • पहला चरण (फेज-1): शुरुआती दौर में लाल चेतावनी लेबल उन खाद्य उत्पादों पर अनिवार्य होगा, जिनमें फैट, शुगर या नमक में से कोई भी 'दो या दो से अधिक' तत्व तय मानक से ज्यादा मात्रा में पाए जाएंगे। इस श्रेणी में अधिक चीनी वाली सभी कोल्ड ड्रिंक्स को भी शामिल किया गया है।

  • दूसरा चरण (फेज-2): अगले चरण में नियमों को और सख्त करते हुए इसे उन सभी पैकेज्ड प्रोडक्ट्स पर भी लागू कर दिया जाएगा, जिनमें फैट, शुगर या नमक में से कोई 'एक' भी तत्व निर्धारित सीमा से अधिक होगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 309332

Share this Post