*मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अभियान को लेकर मंडल न 16 मे की विशाल बैठक*
*मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम के अन्तर्गत हर बूथ, हर ब्लॉक, हर वार्ड, हर शहर से एकत्रित होगी मिट्टी : किशनलाल शर्मा*
*माटी की रक्षा करना देश के वीर बलिदानियों से सीखें:अमरजीत सिंह अमरी*
जालंधर:( )आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर द्वारा मंडल नंबर 16 गाव फोल्डीवाल मे मंडल प्रधान कुलदीप मानक की अद्यक्षता मे मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम को लेकर एक विशाल बैठक आयोजन किया गया।बैठक के दोरान दिल्ली मे अमृत वाटिका बनाने के लिए मिट्टी इकट्ठी करने के लिए सभी कार्यकर्ता को उनकी जिमेदारी बाटी गई।मेरी माटी-मेरा देश कार्यकर्म के अन्तर्गत सभी को मोदी जी की नीतियों के बारे मे बताया जायेगा। इस अवसर पर मंडल के प्रभारी किशनलाल शर्मा एवं अमरजीत सिंह अमरी कुलदीप मानक विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा कि देश के अमृतकाल में माटी का वंदन अभियान एक सार्थक और बेहद आवश्यक मुहिम है। उन्होंने कहा कि ये अभियान महज एक अभियान नहीं है, ये जन जागरण है।भारत के इतिहास पर अगर नजर डालें तो इस धरती माता की रक्षा के लिए हर काल में लाखों-लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया है, तब जाकर भारत माता आज एक हजार साल की गुलामी के बाद भी अपनी भारतीय संस्कृति को समेटे हुए जीवित हैं। भारत वो देश है, जहां बलिदानियों की पूजा हुई है, जहां इस धरती माता के लिए मर मिटने वालों के सदा-सदा मेले लगते हैं और इस धरती का सम्मान न करने वालों को भारत का समाज कभी श्रद्धा की दृष्टि से नहीं देखता।उन्होंने कहा माटी की रक्षा करना देश के वीर बलिदानियों से सीखें। महाराणा प्रताप आज इसलिए पूजनीय है क्योंकि उन्होनें गुलामी को स्वीकार नहीं किया और भारत माता की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर किया। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज इसलिए पूजनीय हैं क्योकि उन्होनें धर्म की रक्षा के लिए विश्व का सबसे बड़ा बलिदान पिता का बलिदान, स्वयं का बलिदान, चारों पुत्रों का बलिदान कर दिया। सरदार भगत सिंह, राजगुरू, चंद्रशेखर आजाद, बटुकेश्वर दत्त, अशफाक उल्ला खां, स्वतंत्र वीर सावरकर, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपतराय, रानी लक्ष्मीबाई, तांत्या टोपे, कृष्णदेव राय, छत्रसाल, रानी गाइडिल्यू, बिरसा मुंडा भगवान जैसे हजारों बलिदानियों के नाम लिए जा सकते हैं जिन्होनें इस माटी की सौगंध खाकर अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए देश की रक्षा की।
इस अवसर पर अमरजीत सिंह अमरी ने कहा की भारत को विश्व की महाशक्ति के रूप में खड़ा करना है, ऐसे समय पर माटी का वंदन समय की आवश्यकता है। देश का प्रत्येक व्यक्ति भारत माता के प्रति, भारत की माटी के प्रति अपनी श्रद्धा, अपनी भावना को अर्पित करे। वो एक चुटकी माटी करोड़ों-करोड़ों परिवारों से एकत्र होती हुई दिल्ली पहुंचे और वहां पर भावनाओं से ओत-प्रोत उस माटी से ‘‘अमृतवन’’ का निर्माण हो और एक देशभक्ति का ज्वारभाटा पूरे देश में फैले।
इस अवसर पर मंडल प्रधान कुलदीप मानक, हरविंदर भट्टी, कुलवीर, रवि, डॉ जसपाल, प्रवीन, दलजीत, बलवीर, धर्मपाल, लखा, सोफिया, मनप्रीत,जगतार, जस्वीर, निधि, चरणजीत अन्य मौजूद रहे।



Comments
No comments yet.