Thu, 12 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में AAP की दूसरी लिस्ट आज! कई विधायकों की कट सकती है टिकट

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) आज 12 नवंबर को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। इसे लेकर दिल्ली में शाम 4 बजे पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है और इसके बाद पार्टी दूसरी लिस्ट का ऐलान कर सकती है।

पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दूसरी सूची में 15 से 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं। इस बार कई मौजूदा विधायकों की टिकट पर भी फैसला होने की संभावना है। ऐसे में कुछ विधायकों को दोबारा मौका मिल सकता है, जबकि कुछ के टिकट कटने की चर्चा है।

6 मंत्रियों की विधानसभा सीटों पर हो सकता है फैसला
AAP की दूसरी सूची में सबसे ज्यादा नजर सरकार के 6 मंत्रियों की विधानसभा सीटों पर रहेगी। पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कुल 15 मंत्री हैं। इनमें से अब तक केवल मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी और जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

कुछ मौजूदा विधायकों की कट सकती है टिकट
इस बार AAP की दूसरी सूची में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ मौजूदा विधायकों की टिकट काटी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली सूची से अलग रणनीति होगी, क्योंकि पार्टी ने अपनी पहली सूची में सभी मौजूदा विधायकों को उम्मीदवार बनाया था।

पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम किए थे घोषित
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया था। अब दूसरी सूची को लेकर दिल्ली में होने वाली PAC की बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 278912

Share this Post