Amul और Mother Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, आम लोगों पर पड़ेगा बोझ
जालंधर में आयोजित एक निजी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन के दावों और सुरक्षा नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वायरल वीडियो में जालंधर के मेयर वनीत धीर संगीत की धुन पर नाचते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं, जबकि ठीक उनके पीछे खड़ा एक युवक कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेडिसन एनक्लेव में तीन दिन पहले हुई थी पार्टी
जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो जालंधर के रेडिसन एनक्लेव में करीब तीन दिन पहले आयोजित एक निजी पार्टी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि समारोह में मौजूद मेहमान संगीत की ताल पर झूम रहे हैं और मेयर वनीत धीर भी उत्साह के साथ डांस करने में व्यस्त हैं। इसी बीच, मेयर के बिल्कुल पीछे खड़े एक युवक ने पिस्तौल निकालकर कथित रूप से हवाई फायरिंग कर दी। वीडियो में गोली चलने का दृश्य साफ तौर पर कैद हुआ है।
हथियारों पर प्रतिबंध के बावजूद सरेआम हुई फायरिंग
यह घटना इसलिए भी बेहद गंभीर मानी जा रही है क्योंकि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शादी-ब्याह, निजी पार्टियों, रेस्टोरेंट और कैफे आदि सार्वजनिक व समारोह स्थलों पर हथियार लेकर जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया हुआ है। पुलिस प्रशासन की ओर से हर्ष फायरिंग या हवाई फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश जारी हैं। ऐसे में शहर के प्रथम नागरिक यानी मेयर की मौजूदगी में इस तरह नियमों का उल्लंघन होना पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है।
जांच में जुटी कमिश्नरेट पुलिस
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता और फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की जा रही है, जिसके आधार पर कानून के मुताबिक आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Comments
No comments yet.