Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BCCI ने की पैसों की बारिश, टीम इंडिया पर 131 करोड़ रुपये का इनाम

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम करने के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने टीम इंडिया के लिए खजाना खोल दिया है। बोर्ड ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए 131 करोड़ रुपये की भारी-भरकम ईनामी राशि की घोषणा की है। दिलचस्प बात यह है कि विश्व चैंपियन बनने पर आईसीसी (ICC) की ओर से भारत को मिलने वाली 27.48 करोड़ रुपये की राशि के मुकाबले बीसीसीआई का यह ईनाम लगभग पांच गुना बड़ा है।

टीम इंडिया ने वह कारनामा कर दिखाया है जो क्रिकेट इतिहास में आज तक कोई भी टीम नहीं कर पाई थी। भारत अब लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली इकलौती टीम बन गई है। इससे पहले साल 2024 के रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर भारत ने खिताबी सूखा खत्म किया था। उस ऐतिहासिक जीत के समय भी बीसीसीआई ने टीम के लिए 125 करोड़ रुपये के ईनाम का ऐलान किया था, जिसे अब बढ़ाकर 131 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

भारतीय टीम की यह जीत केवल एक टूर्नामेंट की सफलता नहीं है, बल्कि यह विश्व क्रिकेट पर भारत के पूर्ण दबदबे की कहानी है। टीम इंडिया अब लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इस विजय रथ की शुरुआत 2024 टी20 वर्ल्ड कप से हुई थी, जिसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमाया और अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी है। क्रिकेट पंडित इस दौर को भारतीय क्रिकेट का 'गोल्डन एरा' मान रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221310

Share this Post