Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मुख्यमंत्री से मिले पार्षद राजेश ठाकुर, विकासपुरी कूड़ा डंप की समस्या उठाई | 

मौके पर ही डी.सी. और नगर निगम कमिश्नर को कार्रवाई के निर्देश | 

जालंधर आज 12 तिथि फ़रवरी (सोनू) : वार्ड नंबर 76 के पार्षद राजेश ठाकुर ने आज एक बार फिर हल्का इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल जी के दिशा-निर्देश में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वार्ड की सबसे बड़ी और लंबे समय से चली आ रही समस्या विकासपुरी स्थित कूड़ा डंप के गंभीर हालात को मुख्यमंत्री के सामने प्रमुखता से उठाया।

पार्षद राजेश ठाकुर ने विकासपुरी कूड़ा डंप की मौजूदा स्थिति से संबंधित वीडियो मुख्यमंत्री को दिखाते हुए बताया कि डंप से उठने वाली बदबू, धुएं और गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग इस समस्या से निजात की मांग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही जालंधर के डी.सी. और नगर निगम कमिश्नर को आवश्यक निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि विकासपुरी कूड़ा डंप की समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके के लोगों को राहत मिल सके।

पार्षद राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों को गंभीरता से ले रही है और उन्हें विश्वास है कि अब विकासपुरी क्षेत्र के लोगों को कूड़ा डंप की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे वार्ड नंबर 76 के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

इलाके के निवासियों ने भी उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रशासन शीघ्र प्रभावी कदम उठाएगा और वर्षों पुरानी इस समस्या का समाधान होगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219373

Share this Post