Fri, 06 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बिहार के सुगौली से रवाना हुई 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' चर्चा का विषय बनी हुई है।

News Riders Tv:  इस ट्रेन के एक स्लीपर कोच की साइड अपर बर्थ को मंदिर का रूप देकर वहां भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। यह ट्रेन 15 दिनों की 'दो धाम' और दक्षिण भारत की तीर्थयात्रा पर निकली है, जिसमें कुल 464 यात्री सवार हैं।
​
सफर के दौरान यात्री बकायदा सुबह-शाम भगवान गणेश की पूजा-आरती और भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा कर रहे हैं। 18 जनवरी को शुरू हुई यह यात्रा 1 फरवरी को समाप्त होगी। इसमें रामेश्वरम, तिरुपति बालाजी, मीनाक्षी मंदिर और जगन्नाथ धाम जैसे प्रमुख स्थलों के दर्शन शामिल हैं।
​
आईआरसीटीसी द्वारा संचालित इस ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी भोजन, डॉक्टर और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रा का किराया 27,535 रुपये (स्लीपर) से लेकर 51,405 रुपये (2nd एसी) प्रति व्यक्ति तय किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268733

Share this Post