Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

चांदी ने तोड़ा हर रिकॉर्ड, कीमतों में ऐतिहासिक तेजी

चांदी की कीमतों में लगातार तेज़ी देखने को मिल रही है। सोमवार को चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए एक किलो का भाव 3 लाख रुपए के पार पहुंच गया। एक ही दिन में चांदी की कीमत में करीब 14 हजार रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते सप्ताह जहां चांदी 2.87 लाख रुपए प्रति किलो के आसपास थी, वहीं अब इसके दाम ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं।

महज एक महीने में 2 लाख से 3 लाख का सफर
आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी की तेजी बेहद चौंकाने वाली है। 15 दिसंबर 2025 को चांदी पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंची थी और अब महज एक महीने के भीतर ही यह 3 लाख रुपए के पार निकल गई है। इसके मुकाबले चांदी को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक पहुंचने में करीब 9 महीने का समय लगा था, जबकि 50 हजार से 1 लाख रुपए तक पहुंचने में करीब 14 साल लगे थे।

सर्राफा बाजार में थोड़ा अलग भाव
हालांकि, सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में थोड़ा अंतर देखा गया है। स्थानीय बाजारों में चांदी करीब 12 हजार रुपए की तेजी के साथ 2.94 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इंडस्ट्रियल मांग और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण चांदी की कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234319

Share this Post