Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : फगवाड़ा के मशहूर स्वीट शॉप पर सुबह-सुबह चली गोलियां, लोगों में दहशत; देखें Video

फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर स्थित सुधीर स्वीट शॉप उस समय सनसनी का केंद्र बन गई, जब दुकान खुलने के महज 15 मिनट बाद ही अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक हमलावरों ने दुकान की ओर 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस फायरिंग की घटना में राहत की बात यह रही कि किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि गोलियों की आवाज से आसपास के दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए और कुछ समय के लिए बाजार का माहौल पूरी तरह सहमा रहा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की। उन्होंने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश में बढ़ती असुरक्षा का संकेत हैं और आम लोगों में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।

पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों और आरोपियों की तलाश को लेकर जांच जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234319

Share this Post