Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मोगा, फिरोजपुर के कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

पंजाब के मोगा और फिरोजपुर जिलों में उस समय हड़कंप मच गया, जब दोनों जिलों के कोर्ट कॉम्पलैक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी के अनुसार यह धमकी सेशन जज के सरकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए भेजी गई है।

कोर्ट कॉम्पलैक्स खाली, सुरक्षा कड़ी
धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कोर्ट कॉम्पलैक्स को खाली करवा दिया गया। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अदालत परिसर में आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई।

कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें पूरे कोर्ट में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही हैं। बम निरोधक दस्तों और सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

धमकियों का सिलसिला फिर शुरू
गौरतलब है कि बीते दिन ही तीन राज्यों में बम धमकी से जुड़ी घटनाएं सामने आई थीं। ऐसे में मोगा और फिरोजपुर कोर्ट को मिली यह धमकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234312

Share this Post