Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भारतीय जनता पार्टी ने *पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम का किया आयोजन*

जालंधर आज तिथि दिसंबर (सोनू) : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में  जालंधर भाजपा शहरी के मंडल न 1 और 4 द्वारा मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल की अध्यक्षता मे जिला भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें भाजपाइयों ने अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की।इस मौके दीप प्रज्वलित करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।इसी कड़ी में मंडल 4 ने भगत सिंह चौंक मे सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के डी भंडारी  ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एक भारतीय कवि, लेखक और राजनेता थे, जिन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान भारत ने 1998 में पोखरण-II परमाणु परीक्षण किए। भारत की उभरती परमाणु नीति राष्ट्रीय आत्म-अभिव्यक्ति को वाजपेयी के सिद्धांत से जोड़ती है। अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को सुधारने का प्रयास किया और प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ से मिलने के लिए बस से लाहौर की यात्रा की। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, मंडल अध्यक्ष आर के मल्होत्रा, दिनेश महेंद्रू, हेमंत खन्ना, विजय चड्ढा, हरीश महेंद्रू, विशू खन्ना, ए आर भंडारी, गुरप्रीत सिंह, बली सहदेव, किशोर भसीन,  हरीश कत्याल, ज्योति सरीन, राजेश शर्मा, अनिल महेंद्रू, गोपाल कम्बोज, मान चंद व अन्य मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219721

Share this Post