Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कनाडा में बर्फीला कहर: हाईवे बना ‘ग्लास फ्लोर’, मिनटों में दर्जनों गाड़ियां भिड़ीं

कनाडा में आए शक्तिशाली बर्फीले तूफान ने एक बड़े हाईवे को ऐसा खतरनाक ग्लासफ्लोर बना दिया कि गाड़ियां सड़क पर नहीं, बल्कि किसी स्केटिंग रिंक पर फिसलती हुई नजर आईं। सड़क पर जमी कठोर बर्फ ने वाहनों के पहियों की पकड़ खत्म कर दी, जिसके चलते दर्जनों वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए।

ब्रेक बेअसर, स्टीयरिंग पर नियंत्रण खत्म
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखता है कि भारी बर्फबारी के कारण हाईवे की सतह सफेद चादर में ढकी हुई है।
वाहन जैसे ही हाईवे पर प्रवेश करते हैं, उन पर से नियंत्रण हट जाता है। ब्रेक लगाने पर पहिए लॉक हो जाते हैं, लेकिन गाड़ी रुकती नहीं। कई कारें हल्की रफ्तार पर भी बेकाबू होकर दूसरी लेन में फिसलती दिखीं।

कुछ वाहन ऐसे स्लाइड करते नजर आए जैसे किसी ने उन्हें पीछे से धक्का देकर बर्फ पर छोड़ दिया हो। टकराव लगातार होते रहे और पलभर में हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन, कई गाड़ियां तिरछी फंसी
वीडियो में हाईवे के दोनों ओर ट्रक, कार और वैन एक-दूसरे से टकराए हुए दिखते हैं।कुछ गाड़ियां साइडवॉल से पूरी तरह चिपक गई हैं, जबकि कई आधी बर्फ में धंसी पड़ी हैं। बताया जा रहा है कि बीते 24 घंटों से जारी बर्फबारी के कारण सड़क का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया था। तापमान गिरते ही सड़क पर जमी बर्फ ‘कांच जैसी फिसलन’ में बदल गई, जिससे वाहन संभालना लगभग नामुमकिन हो गया।

वीडियो वायरल, लोगों ने उठाए सवाल
घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि इतने गंभीर मौसम में वाहनों को हाईवे पर आने से रोकने के लिए प्रशासन ने क्या कदम उठाए।कुछ लोगों ने कहा कि ऐसी स्थिति में अलर्ट जारी करना अनिवार्य था, जबकि कई ने ड्राइवरों को चेताया कि बर्फबारी के दौरान ड्राइविंग बेहद सावधानी से की जानी चाहिए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post