Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर भाजपा शहरी ने कैंट हलके में ब्लॉक समिति और जिला परिषद् उम्मीदवारों की घोषणा*

मोदी सरकार की विकासशील नीतियों को कैंट हलके के हर एक नागरिक तक पहुंचाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा-- सुशील शर्मा*


जालंधर आज तिथि 03 दिसंबर (सोनू) : भारतीय जनता पार्टी शहरी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने पार्टी हाईकमान से विचार-विमर्श करने के बाद निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को जालंधर कैंट विधानसभा में होने वाली ब्लॉक समिति की चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवार घोषित किया है।जिसमें सुमन कुमारी कुक्कड़ गांव,अजय सांपला अलीपुर,रणजीत कौर जमशेर,जसविंदर कौर सपराए,यूनुस गौरा जगराल,सुमन भट्टी फोलड़ीवाल,मोहित शर्मा परतापपुरा, संतोष कुमारी फूलपुर, ममता राणी धन्नी गांव, रवि कुमार सरहाली,भूपिंदर राय समराय,जसवीर सिंह जंडियाला आदि को घोषित किया गया है।इसमें 12 ब्लॉक समिति से और जिला परिषद् से 1 उम्मीदवार घोषित किया है।इस मौके सुशील शर्मा ने कहा है कि भाजपा चुनाव अपने चिन्ह पर लड़ेगी और पार्टी जीत के लिये पूरी तरह आश्वस्त है।उन्होंने कहा कि केंद्र की विकासशील नीतियों को आगे रख कर ब्लॉक समिति व जिला परिषद का चुनाव लड़ा जायेगा और चुनावों में पार्टी विजय परचम अवश्य लहरायेगी।उन्होंने कहा कि कैंट हलके के प्रत्येक गांव में कच्चे घरों को पक्का करने की गारंटी भाजपा ही पूरा करेगी और मोदी सरकार की विकासशील नीतियों को कैंट हलके के हर एक नागरिक तक पहुंचाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। 

भाजपा ने जिला परिषद की दो सीटों पर जिसमें महिला मोर्चा कार्यकर्ता श्रीमति मनु मोहन शर्मा को जंडियाला से और मंडल अध्यक्ष कुलदीप मानक को जमशेर से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अपने उन सभी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को इस बार उम्मीदवार के रूप में उतारा है जिन्होंने पार्टी का झंडा हमेशा मजबूत किया है।

       इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ और जगबीर बराड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, जॉर्ज सागर,ललित बब्बू,राजेश मल्होत्रा,शिव दर्शन अब्बी आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219762

Share this Post