Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर शहर में दहशत: हमलावरों ने घर के बाहर मचाया हंगामा, युवक को बेरहमी से पीटा, देखें Video

जालंधर के काजी मंडी के पास स्थित संतोषी नगर की गली नंबर 2 में बीती रात दहशत का माहौल बन गया। करीब 8 से 10 युवक अचानक गली में घुसे और जमकर हुड़दंग मचाया। उन्होंने एक युवक पर जानलेवा हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही हमलावरों ने घरों और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में खौफ फैल गया है।

पार्किंग विवाद से शुरू हुई कहासुनी
पीड़ित युवक के भाई मिंटू के अनुसार, उसका भाई राजीव गाड़ी पार्क करने गया था, जहां कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। मामूली विवाद कुछ ही देर में बड़ा मुद्दा बन गया। रात को वही युवक अपने साथियों को लेकर गली में पहुंचा और हथियारों से लैस होकर राजीव पर हमला कर दिया। हमले में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हमलावरों ने मचाया जमकर उत्पात
मिंटू ने बताया कि हमलावरों ने गली में बाइक और घरों के शीशे भी तोड़ डाले। गली में कई मिनट तक चलती रही गुंडागर्दी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी हमलावर संतोषी नगर के ही रहने वाले हैं।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों और लोगों के मोबाइल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218647

Share this Post