8वीं बार एशिया कप पर भारत का कब्जा, मोहसिन नकवी होटल जाते समय भारतीय फैंस ने लगाए 'चोर' के नारे
पंजाब में बिजली संकट के बीच पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सरकार ने PSPCL के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) बंसत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह 2001 बैच के IAS अधिकारी गुरकीरत किरपाल सिंह को PSPCL का नया CMD नियुक्त किया गया है।
यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब पंजाब के कई इलाकों में बिजली कटौती को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में बिजली की बढ़ती मांग के बीच सरकार लगातार बिजली आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के प्रयास कर रही है।सरकार के सामने बिजली व्यवस्था सुधारने की चुनौती
पंजाब में किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ उद्योगों को भी लगातार बिजली की जरूरत रहती है। ऐसे में बिजली की बढ़ती मांग के बीच PSPCL को अलग-अलग स्रोतों से बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करनी पड़ रही है। अब गुरकीरत किरपाल सिंह के नेतृत्व में PSPCL किस तरह बिजली संकट से निपटता है और राज्य में बिजली कटौती को कम करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सबकी नजर रहेगी।
15 सितंबर को बंद होंगे बिजली के कट
इससे पहले लुधियाना में बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने दावा किया कि पंजाब में अब बिजली के लंबे कट नहीं लगेंगे, कल यानी 15 सितंबर से कट लगने बंद हो जाएंगे। प्राइवेट बिजली प्लांट भी सरकार ने ठीक करवाए हैं। इसके लिए करीब 200 सरकारी मुलाजिम लगाए।
बिजली की डिमांड 16 हजार पार
वहीं बिजली की डिमांड लगातार 16 हजार मेगावाट के पार बनी हुई है। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) इस समय अलग-अलग स्रोतों से अधिकतम स्तर पर बिजली पैदा करवा रहा है। कायले की कमी के चलते बिजली की कुल जनरेशन 5,743 मेगावाट तक ही पहुंची है।





Comments
No comments yet.