अमृतसर एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी, यात्रा से पहले जरूर चेक करें फ्लाइट की टाइमिंग
जालंधर से दसूहा की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की एक बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। बस जैसे ही भोगपुर बस स्टैंड के करीब पहुंची, वहां खड़े स्थानीय लोगों की नजर बस के निचले हिस्से से उठते घने धुएं पर पड़ी। लोगों ने तुरंत चिल्लाकर ड्राइवर और कंडक्टर को खतरे से आगाह किया।
यात्रियों में मची भगदड़, स्टाफ की सूझबूझ आई काम
बस के केबिन और अंदर देखते ही देखते धुआं भरने लगा, जिससे सवारियों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। बस में महिलाएं और बुजुर्ग यात्री भी सवार थे, जो खुद को बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। चालक और परिचालक ने घबराने के बजाय तत्परता दिखाई और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सभी 27 यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सवारियों के उतरते ही भड़कीं लपटें
राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों के नीचे उतरते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आग का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। परिवहन विभाग की टीम मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।




Comments
No comments yet.