Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फगवाड़ा में हथियारबंद युवकों का आतंक! घर के बाहर फायरिंग कर तोड़ा गेट, मौके से बरामद हुए शेल

फगवाड़ा की नांगल कॉलोनी में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। कुछ हथियारबंद युवकों ने एक घर के बाहर कथित तौर पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और गेट को भी तोड़ दिया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घर के बाहर फायरिंग, गेट भी तोड़ा
जानकारी के मुताबिक, देर रात कुछ हथियारबंद युवक नांगल कॉलोनी स्थित एक घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने घर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और बाद में घर का गेट तोड़ दिया। अचानक हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान 3 बुलेट शेल और 1 जिंदा राउंड बरामद किया है। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित परिवार का दावा- पहले भी हो चुका है हमला
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे पर पहले भी हमला हो चुका है। परिवार का आरोप है कि अब दोबारा उसे डराने और धमकाने के मकसद से घर के बाहर फायरिंग की गई। घटना के बाद परिवार में भी डर का माहौल बना हुआ है।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश
पुलिस ने घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। बताया जा रहा है कि फायरिंग की पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद फायरिंग के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258923

Share this Post