Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

त्योहारों पर खूब झलके जाम! लगभग 600 करोड़ रुपए की लोग पी गए शराब

 

देश की राजधानी दिल्ली में शराब की खपत से दिल्ली सरकार की तिजोरी खूब भर रही है। खासकर त्योहारी सीज़न में शराब के शौकीनों ने जमकर ख़रीदारी की है। दिल्ली सरकार कीतरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल दिवाली के त्योहार के दौरान दिल्लीवासियों ने इतनी शराब पी कि सिर्फ टैक्स से ही सरकार को अरबों रुपयों की मोटी कमाई हुई है।

दिवाली ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड

सरकारी डेटा बताता है कि दिवाली से ठीक पहले के 15 दिनों (अक्टूबर-नवंबर) के दौरान शराब की खुदरा बिक्री से दिल्ली सरकार को लगभग ₹600 करोड़ का आबकारी राजस्व (excise revenue) प्राप्त हुआ है। यह आंकड़ा पिछले साल (2024) की इसी अवधि की तुलना में लगभग 15 फीसदी से अधिक का बड़ा उछाल दर्शाता है।

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि दिवाली से पहले के इन 15 दिनों में सरकारी शराब बिक्री दुकानों से ₹594 करोड़ की बिक्री दर्ज की गई। जबकि 2024 में इसी समय के दौरान यह सेल ₹516 करोड़ रही थी।

सालाना टारगेट पार होने की उम्मीद

दिवाली के दौरान बिक्री में हुई ज़बरदस्त बढ़ोतरी से आबकारी विभाग काफी उत्साहित है। विभाग को उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष में ₹6,000 करोड़ के राजस्व लक्ष्य को आसानी से पार किया जा सकता है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234204

Share this Post