Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में 70 जगह जलेंगे पुतले, 20 जगह भव्य आयोजन  पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में 70 जगह जलेंगे पुतले, 20 जगह भव्य आयोजन 

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

 

जालंधर (राजन) : दशहरा उत्सव को लेकर छोटी बड़ी संस्थाओं को मिलाकर शहर में 70 जगह पर दशहरा मनाया जाएगा। इसमें 20 की करीब संस्थाओं द्वारा व्यापक स्तर पर आयोजन किए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां जारी हैं। कई जगह पुतले पहुंच गए हैं तो कई स्थानों पर पुतलों को खड़ा कर दिया गया है।

विजयदशमी को साईं दास स्कूल पटेल चौक का खेल मैदान, पुडा ग्राउंड, लाडोवाली रोड, ब्रह्म अखाड़ा ग्राउंड, बर्स्टन पार्क, माडल हाउस दशहरा ग्राउंड, बस्ती शेख दशहरा ग्राउंड, नेता जी पार्क मास्टर तारा सिंह नगर, रेलवे क्वार्टर रोड, छावनी दशहरा ग्राउंड, कैंट ग्राउंड, आदर्श नगर पार्क, ढन्न मोहल्ला ग्राउंड, बस्ती पीरदाद रोड, कनाल सर्किट, जालंधर हाइट्स-1, गढ़ा ग्राउंड व कपूरथला रोड पर भव्य तरीके से रावण का पुतला जलाया जाएगा।

 

दहन के समय नहीं होगा पंचक या भद्रा का साया

 

इस बारे में हरि दर्शन मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित प्रमोद शास्त्री बताते हैं कि अश्विनी मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाए जाते दशहरे पर इस बार पंचक या फिर भद्रा का साया नहीं होगा। हालांकि यह तिथि एक अक्टूबर को शाम 7.02 बजे शुरू हो जाएगी, जो दो अक्टूबर को शाम 7.10 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदय तिथि के बीच दो अक्टूबर को मनाए जा रहे दशहरा उत्सव के दौरान पुतलों के दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6.03 से लेकर 7.10 बजे तक रहेगा। इस दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को जलाया जा सकता है। इसको लेकर शहर की सभी संस्थाओं ने तैयारी कर ली है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263927

Share this Post