Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

आज से शुरू होगा नया Traffic System अब कैमरों के जरिए होंगे चालान  पढ़ें पूरी खबर 

आज से शुरू होगा नया Traffic System

अब कैमरों के जरिए होंगे चालान 

पढ़ें पूरी खबर 

 

पंजाब (राजन) : जालंधर शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि 29 सितंबर 2025 से जालंधर में ट्रैफिक चालान जारी करने का नया सिस्टम शुरू हो जाएगा, जिसमें कैमरों की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि शहर की प्रमुख सड़कों पर प्रशासन ने कल रात स्टॉप लाइनें भी बना दी हैं। इस स्टॉप लाइन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए इस लाइन के आगे न खड़ा हो सके। यदि कोई वाहन स्टॉप लाइन के आगे खड़ा पाया गया या कोई ट्रैफिक नियम तोड़ा गया तो कैमरे तुरंत उस वाहन की रिकॉर्डिंग कर चालान जारी कर देंगे।

आज यानी 29 सितंबर को पंजाब के DGP गौरव यादव इस अत्याधुनिक प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इस नए सिस्टम के तहत वाहन चालक यदि हेलमेट नहीं पहनेंगे, सीट बेल्ट नहीं लगायेंगे, अधिक गति से वाहन चलाएंगे, गलत साइड से वाहन चलाएंगे या लाल बत्ती पार करेंगे, तो इन सभी उल्लंघनों की जानकारी कैमरे द्वारा रिकॉर्ड होकर तुरंत कंट्रोल रूम तक पहुंचाई जाएगी। जिसके बाद वाहन के नंबर प्लेट की मदद से संबंधित चालान स्वचालित रूप से जारी कर दिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261171

Share this Post