Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रही है मरीजों की संख्या, OPD में आ रहे टायफायड, पीलिया व निमोनिया के मरीज पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में मौसम में बदलाव के साथ बढ़ रही है मरीजों की संख्या, 

OPD में आ रहे टायफायड, पीलिया व निमोनिया के मरीज

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : मौसम में बदलाव होने के कारण बीमारियां बढ़ने लगी हैं। डायरिया अभी थमा नहीं कि वायरल बुखार व टायफायड के साथ-साथ पीलिया व निमोनिया के मरीज भी सिविल अस्पताल की ओपीडी में आने लगे हैं।

रोजाना की ओपीडी अभी 1500 से 2000 मरीजों की है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना वायरल बुखार के 120 से 130 मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा टायफायड के पांच से छह मरीज, पीलिया के चार से पांच, निमोनिया के छह से सात व डायरिया के दस से 15 मरीज रोजाना ओपीडी में पहुंच रहे हैं।

तेजी से पनप रहीं बीमारियों से स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां बढ़ गई हैं। जून व जुलाई में इन बीमारियों के मरीज ओपीडी में मात्र एक से दो आते थे। मौसम में बदलाव होने के कारण सितंबर में इन मरीजों की गिनती में इजाफा होना शुरू हो चुका है।

डायरिया, पीलिया व निमोनिया के कई मरीज अस्पताल में दाखिल भी हैं। निमोनिया फेफड़ों में संक्रमण से होती है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होती है। वहीं डायरिया दूषित पानी व दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से होता है। कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. रमन गुप्ता ने कहा कि मौसम में बदलाव होने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263870

Share this Post