Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में पराली प्रबंधन के लिए 40 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू किसानों को जागरूक करेंगी तीन मोबाइल वैन पढ़ें पूरी खबर

जालंधर में पराली प्रबंधन के लिए 40 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू

किसानों को जागरूक करेंगी तीन मोबाइल वैन

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : धान की पराली को आग न लगाने और इसके उचित प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से 40 दिन के विशेष अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत तीन वैन जिले के गांव-गांव जाकर किसानों को पराली न जलाने का संदेश देंगी।

 

शुक्रवार को जिला प्रशासकीय परिसर से जागरूकता वैन को रवाना करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर ने कहा कि इन वैन का उद्देश्य किसानों को धान की पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ पराली को खेतों में ही मिलाने के फायदों और आग लगाने के नुकसानों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के दौरान वैन के माध्यम से जिले के सभी गांवों को कवर किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्रई के फील्ड अधिकारी नवदीप सिंह भी मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261171

Share this Post