Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सरदार बेअंत सिंह पार्क में कारोबार करने के लिए जगह देने पर सभी कारोबारीयो ने प्रशासनिक अधिकारियों का किया धन्यवाद

पटाखा व्यापारियों ने डिप्टी कमिश्नर,पुलिस कमिश्नर,निगम कमिश्नर,और मेयर वनीत धीर,का जताया आभार

 

जालंधर 26 सितंबर (सोनू) : जालंधर शहर में पटाखा व्यापारियों ने डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, निगम कमिश्नर संदीप ऋषि और मेयर वनीत धीर का सभी पटाखा व्यापारियों को सरदार बेअंत सिंह पार्क में पटाखा बेचने के लिए जगह देने पर उनका आभार व्यक्त किया है। व्यापारियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें सुखद माहौल में कारोबार करने के लिए उपयुक्त जगह प्रदान की है, जिसके लिए वे उनके आभारी हैं।
महावीर बजरंगबली फायरवर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि महाजन, राजेश जैन,जालंधर फायरवर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास भंडारी, जालंधर होलेसले फायरवर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव बाहरी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल से उन्हें अपने व्यवसाय को सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी और ग्राहकों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का यह कदम व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जो सराहनीय है।
इस अवसर पर पटाखा व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी इस पहल से शहर में दिवाली के त्योहार को लेकर उत्साह और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे और शहर में दिवाली के त्योहार को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233866

Share this Post