Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में आज वकीलों का NO WORK DAY, लेकिन क्यों...जानने के लिए  पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में आज वकीलों का NO WORK DAY, लेकिन क्यों...जानने के लिए 

पढ़ें पूरी खबर 

 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर में बार एसोसिएशन ने पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाते हुए आज (मंगलवार) फिर से कोर्ट में 'नो वर्किंग डे' का ऐलान किया है। मनदीप सिंह सचदेवा के हक में आए वकीलों ने कहा की पंजाब का इतना हाल बुरा हो गया है। की लोगों को इंसाफ दिलवाने वाले वकीलों को खुद इंसाफ के लिए कामकाज ठप करके प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जिसके चलते आज बार एसोसिएशन से जुड़े एडवोकेट द्वारा आज भी कोई काम नहीं किया जाएगा। अगले स्टेप के बारे में आज शाम तक क्लियर हो जाएगा। एसोसिएशन ने सभी एडवोकेट, न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक विभागों से सहयोग करने की अपील की है।

बता दें कि सोमवार को देर शाम तक चली एडवोकेट्स की मीटिंग में फैसला लिया गया था कि मंगलवार को भी नो वर्किंग डे रहेगा। साथ ही साथ बार काउंसिल ने रेजोल्यूशन पास किया है कि जल्द से जल्द एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।

मामले में काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा भी मामले में संज्ञान लिया गया है। उन्होंने पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। आज जालंधर कमिश्नरेट के अधिकारियों के साथ एडवोकेट की बैठक होगी, जिसके बाद मामले में अगली रणनीति पर फैसला लिया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263870

Share this Post