Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शारदीय नवरात्र को लेकर सजे मंदिर, बाजार गुलजार जयपुर-वृंदावन से आया श्रृंगार का सामान, जोधपुर से मंगवाई मां दुर्गा की प्रतिमाएं, पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर रही रौनक पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्र को लेकर सजे मंदिर, बाजार गुलजार

जयपुर-वृंदावन से आया श्रृंगार का सामान, जोधपुर से मंगवाई मां दुर्गा की प्रतिमाएं, पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर रही रौनक

पढ़ें पूरी खबर 


जालंधर ( राजन) : सप्ताह के पहले दिन यानि 22 सितंबर को शारदीय नवरात्र शुरू होने जा रहे है। जिसे लेकर जहां शहर के मंदिरों में साफ सफाई से लेकर भक्तों के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे है, वहीं नवरात्र शुरू होने से एक दिन पहले छुट्टी यानि रविवार होने के चलते भक्तों ने बाजारों में परिवार सहित दिन भर खरीददारी की। नवरात्र को लेकर खरीददारी के प्रति लोगों को उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, बाजारों में देर रात तक दुकानें खुली रही व खरीददारी का दौर भी चलता रहा।

खासकर पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ दिन भर उमड़ रही है। एक तो इस बार नौ के स्थान पर दस दिन तक मां दुर्गा की उपासना की जाएगी वहीं मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना भक्तों को शुभ संकेत दे रहा है। इस बार बाजार में मां दुर्गा की प्रतिमा जोधपुर व जयपुर से मंगवाई गई है। इसी तरह श्रृंगार का सामान जयपुर तथा वृंदावन से मंगवाया गया है।

इसी तरह नवरात्र का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के विशेष पैक तैयार किए गए हैं, जिसकी इस बार खासी मांग है।

इस बार 22 सितंबर को मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो जाएंगे, जो एक नवंबर को मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना के साथ संपन्न होंगे। जिसे लेकर जहां मंदिरों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है, वहीं शहर की पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर श्रद्धालुओं में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। जहां पर मां दुगां की प्रतिमाओं के अलावा उनके श्रृंगार तथा पूजा सामग्री के अलावा घट स्थापित करने के लिए खरीदारी की जा रही है।


नवरात्र व्रतधारियों के लिए प्रसाद के बने विशेष पैक

पूजा सामग्री विक्रेता ऋषि कुमार शर्मा के मुताबिक नवरात्र के लिए विशेष पैक तैयार किए गए हैं। जिसमें पूजा की तमाम सामग्री शामिल है। इसमें जौ, कसोरा, मिट्टी, धूप, दीप, मौली, गंगाजल व मां की चुनरी से लेकर तमाम तरह की सामग्री शामिल है। इसके अलावा नवरात्र के दौरान सेवन किए जाते व्यंजनों के पैक भी तैयार किए गए है।

मंदिरों में होगी दो पहर की पूजा, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ होगी नवरात्र की शुरुआत

शारदीय नवरात्र को लेकर शहर के मंदिरों में दो पहर की पूजा की जाएगी। इस बारे में सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज बताते है कि नवरात्र को लेकर मंदिर को शनिवार को भव्य रूप से सजाया जाएगा। इसी तरह मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरां गेट के महासचिव एडवोकेट अनिल पाठक बताते है कि रविवार को 108 मां दुर्गा स्तुति का सामूहिक उच्चारण किया जाएगा। इसी तरह प्राचीन शिव मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित नारायण शास्त्री ने कहा कि मंदिर में व्रत रखने वाले श्रद्धालु दो पहर की पूजा करने के लिए आएंगे। श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर बाजार शेखां में नवरात्र के दौरान रोजाना भजन संध्या का आयोजन
होगा। इसी तरह नवरात्र उत्सव कमेटी की तरफ से श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड़ में रोजाना मां दुर्गा स्तुति के पाठ का उच्चारण किया जाएगा। वहीं अंतिम नवरात्र पर कंजक पूजन किया जाएगा। इसी तरह ट्रस्ट महाकाली मंदिर से योगेश्वर शर्मा ने कहा कि नवरात्र के दौरान मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 263870

Share this Post