Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर के सिविल अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों और स्टाफ में मचा हड़कंप

अमृतसर के सिविल अस्पताल में सुबह-सुबह अचानक आग लग गई। घटना के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और बच्चों को तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। समय रहते अस्पताल के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया।

सिविल सर्जन बोले- फ्रिज से लगी आग
सिविल सर्जन डॉ. धवन ने बताया कि सुबह 7:45 बजे उन्हें अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि ब्लड बैंक में रखे एक फ्रिज से आग की शुरुआत हुई थी। आशंका है कि फ्रिज सेल्फ-हीट होकर जल उठा और उसने आसपास रखे अन्य फ्रिजों को भी प्रभावित किया। 

बच्चों के वार्ड को भी खाली करवाया
सुरक्षा गार्ड ने ब्लड बैंक की खिड़कियों के शीशे तोड़े, ताकि गैस इकट्ठी न हो सके। इसके बाद पूरे स्टाफ ने फायर सिलेंडर का इस्तेमाल कर आग बुझाई। आग ब्लड बैंक के पास मौजूद बच्चा वार्ड तक पहुंच सकती थी। खतरे को देखते हुए स्टाफ ने वार्ड तुरंत खाली करवाया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

मुश्किल से बचाई मरीजों की जान
अस्पताल कर्मचारी मनजिंदर सिंह ने बताया, “फ्रिज के पास अचानक आग लगी और देखते ही देखते लपटें फैल गईं। बच्चों की जान को खतरा था। हम सबने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया और मुश्किल से मरीजों को सुरक्षित निकाला।” करीब 15 मिनट में टीम मौके पर पहुंच गई और एक घंटे तक लगातार आग बुझाने का कोशिश करती रहीं।

वंदना बोलीं- दिल जानता है कैसे आग बुझाई
अस्पताल कर्मचारी वंदना ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग की जानकारी मिली, वे तुरंत ऊपर पहुंचीं और पूरे स्टाफ के साथ आग बुझाने की कोशिश करने लगीं। हमारा दिल जानता है कि कैसे हमने जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझी और नीचे वाला फ्लोर पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234190

Share this Post