Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की अंतिम अरदास में पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों सहित कई दिग्गज नेता, दी श्रद्धांजलि पढ़ें पूरी खबर

मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की अंतिम अरदास में पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों सहित कई दिग्गज नेता, दी श्रद्धांजलि 

पढ़ें पूरी खबर 


जालंधर (राजन) : रविवार को जालंधर में पूर्व सांसद और वरिष्ठ अकाली नेता मोहिंदर सिंह केपी के इकलौते बेटे रिच्ची केपी (36) की अंतिम अरदास का आयोजन किया गया। 13 सितंबर को मॉडल टाउन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में रिच्ची केपी की मौत हो गई थी, जिससे परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई है।

अंतिम अरदास में राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरविंदर सिंह ढिल्लों, जालंधर लोकसभा से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस विधायक और पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, सूफी गायक व पूर्व बीजेपी सांसद हंसराज हंस, गुरप्रीत सिंह घुग्गी, सहित कई वरिष्ठ राजनीतिक नेता मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे शुरू हुई अंतिम अरदास लगभग डेढ़ घंटे चली, जिसमें रिच्ची केपी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में लोग रिच्ची केपी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस हादसे ने जालंधर के राजनीतिक और सामाजिक जगत को झकझोर कर रख दिया है। सरकार के कई मंत्री और राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता परिवार के दुख में शरीक हुए हैं।

रिच्ची केपी की मौत ने उनके परिवार सहित समर्थकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। वह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और उनकी दो बहनें हैं। हादसा तब हुआ जब रिच्ची अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में घर लौट रहे थे, तभी मॉडल टाउन के पास सामने से आ रही क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद रिच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। क्रेटा कार चालक प्रिंस, जो शेखा बाजार का कपड़ा कारोबारी और जीटीबी नगर का निवासी है, फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261171

Share this Post