Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! इस दिन से फिर शुरू होगी श्री माता वैष्णो देवी यात्रा जानें के लिए पढ़ें पूरी खबर

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! 

इस दिन से फिर शुरू होगी श्री माता वैष्णो देवी यात्रा 

जानें के लिए पढ़ें पूरी खबर 


श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा 17 सितम्बर 2025 कल यानी बुधवार से एक बार फिर शुरू होने जा रही है। यह यात्रा मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगी।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर दी। श्राइन बोर्ड ने कहा है कि यात्रा 17 सितम्बर 2025 यानि बुधवार से फिर शुरू होगी और यह पूरी तरह मौसम पर निर्भर करेगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा से जुड़े सभी अपडेट केवल आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें। जो भी श्रद्धालु यात्रा करना चाहते हैं, वे अपनी बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट maavaishnodevi.org पर जाकर कर सकते हैं। श्राइन बोर्ड ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि वे अफ़वाहों से बचें और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करें।

गौरतलब है कि 26 अगस्त 2025 को भूस्खलन के बाद यात्रा को रोक दिया गया था। सुरक्षा और रख-रखाव के बाद इसे 14 सितम्बर से दोबारा शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन खराब मौसम और लगातार बारिश की वजह से यात्रा को फिर से रोकना पड़ा। इसके बाद अब श्राइन बोर्ड ने एक पोस्ट के ज़रिए बताया है कि 17 सितम्बर से यात्रा फिर शुरू होगी। हालांकि, यात्रा पूरी तरह मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। अगर बारिश और खराब मौसम फिर शुरू हुआ, तो यात्रा को दोबारा स्थगित किया जा सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261171

Share this Post