Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब बाढ़: हालात गंभीर, शिवराज सिंह चौहान करेंगे दौरा

पंजाब इस समय भारी बारिश और बाढ़ से जूझ रहा है। राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब का दौरा करने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने कल सुबह पंजाब पहुंचेंगे।

केंद्र सरकार मदद के लिए तैयार

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से चर्चा कर हालात की जानकारी भी ली।

पंजाब के 23 जिले बाढ़ से प्रभावित

बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पठानकोट, पटियाला, रोपड़, नवांशहर, मोहाली, संगरूर और मुक्तसर समेत 23 जिले पूरी तरह प्रभावित हैं।

1400 गांवों में पानी भरा

करीब 1400 गांव पानी की चपेट में हैं। अकेले गुरदासपुर के 324, अमृतसर के 135, बरनाला के 134, होशियारपुर के 119 और कपूरथला के 115 गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

गुरदासपुर में 1.45 लाख, अमृतसर में 1.17 लाख और अन्य जिलों को मिलाकर अब तक 3.5 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

मौत का आंकड़ा 30 पहुंचा, 3 लापता

पंजाब में अब तक बाढ़ और बारिश की वजह से 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा 6 मौतें पठानकोट में हुई हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234170

Share this Post