Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, सरकारी ऑफिस भी नहीं खुलेंगे

पंजाब में कल यानि के वीरवार 31 जुलाई को राज्य में सरकार की तरफ से छुट्टी का ऐलान किया गया है। सरकार ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक सरदार ऊधम सिंह के शहीदी दिवस 31 जुलाई को पूरे राज्य में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। 

इस दिन सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकार ने भवानीगढ़-सुनाम रोड का नाम शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखने का फैसला किया है। सरकार ने इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि वीरवार को ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सीएम भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस रोड का नामकरण करेंगे। शहीद उधम सिंह का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। उनकी इस कुर्बानी का पूरा देश ऋणी है, जिसे कभी चुकाया नहीं जा सकता। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234143

Share this Post