Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सुबह-सुबह बस और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, हादसे में 18 कांवड़ियों की मौ'त

झारखंड में सुबह-सुबह देवघर में कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है, जबकि कई हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा जमुनिया जंगल के पास सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ है।

दुमका के आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने बताया कि कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक के बीच टक्कर हुई है। बस में 32 कांवड़िए सवार थे जिनमें से 18 की मौत हो गई है, जबकि बाकियों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोग जमीन पर पड़े हुए थे, फिलहाल जख्मियों का ईलाज चल रहा है। कईयों की हालत अभी भी बहुत ज्यादा गंभीर है, जिस कारण मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। 

वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है कि 'मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234143

Share this Post