Thu, 06 Aug 2026
Post Details

BIG BREAKING : जालंधर में रिश्वतखोर पुलिस मुलाजिम की करतूत,घर में जाकर ली रिश्वत CCTV में हुई क़ैद, Video देखो

पंजाब के जालंधर में पुलिस मुलाजिम के सिर पर रिश्वत लेने का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने रिश्वत लेते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तक नहीं देखे,जिस कारण भ्रष्ट अधिकारी की पैसे लेते की वीडियो कैमरे में क़ैद हो गई। घटना पंजाब के जालंधर के गांव बुलंदपुर की है।

जहां शिकायत के बाद एक घर में बयान लेने गए पुलिस अधिकारी ने रिश्वत की मांग की ओर मामला रफ़ा दफ़ा करने की बात कह डाली जिसने पैसे के लालच में कमरे में लगा सीसीटीवी कैमरा भी नहीं देखा,जो सारी घटना उसमें क़ैद होने पर पुलिस मुलाजिम की वीडियो सामने आई है। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस अधिकारी थाना मकसूदां में तैनात है जो वीडियो 6 दिन पहले की है।

फोन पर जानकारी देते हुए जालंधर के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो में दिख रहे एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है और डीएसपी करतारपुर इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी वीडियो में पुलिस अधिकारी रुपए ले रहा है या कुछ और इसकी भी पूरी जांच की जाएगी और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 192062