Sat, 02 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

जालंधर से आवारा और बेसहारा पशुओं को गौशालाओं तक पहुँचाने के डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश पढ़ें पूरी खबर

जालंधर से आवारा और बेसहारा पशुओं को गौशालाओं तक पहुँचाने के डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर : बेसहारा पशुओं के कल्याण और बहुमूल्य मानव जीवन की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 31 अगस्त तक बेसहारा पशुओं को गौशालाओं तक पहुँचाना सुनिश्चित करें।

 

आज यहाँ जिला प्रशासकीय परिसर में जिला पशु कल्याण समिति और जिला पशु क्रूरता निवारण सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने इस कार्य को मिशन मोड पर चलाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि इस कदम का उद्देश्य आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा के साथ-साथ बेसहारा पशुओं का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करना है। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) जसबीर सिंह, एस.डी.एम.आदमपुर विवेक कुमार मोदी अतिरिक्त कार्यभार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) भी उपस्थित थे।

 

बेसहारा पशुओं की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए डा.अग्रवाल ने अधिकारियों को गौशालाओं की क्षमता बढ़ाने, वर्क फोर्स बढ़ाने, पशुपालकों को जागरूक करने और अन्य ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालकों और डेयरी मालिकों को एस.पी.सी.ए में शामिल करने पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पशुपालकों और डेयरी मालिकों को जागरूक करें कि वे दूध देना बंद कर चुके पशुओं को बेसहारा छोड़ने के बजाय गौशालाओं में ले जाएं ताकि उनकी उचित देखभाल की जा सके।

 

घायल और बीमार पशुओं की उचित देखभाल के लिए डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9646-222-555 जारी किया और कहा कि लोग किसी भी घायल और असहाय पशुधन की सूचना देने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर प्रशासन की टीमें उक्त बीमार या घायल पशुधन के उपचार और देखभाल की उचित व्यवस्था करेंगी।

 

बैठक के दौरान, कनिया कलां पशु तालाब की क्षमता बढ़ाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई। डिप्टी कमिश्नर ने एस.डी.एम. शाहकोट को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में 31 जुलाई 2025 तक प्रस्ताव भेजें ताकि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके। बैठक के दौरान, जिले में एनिमल बर्थ कंट्रोल (ए.बी.सी.) प्रोग्राम और गौ-सेस कलेक्शन की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

 

बैठक में सहायक निदेशक पशुपालन डा. बलबीर सिंह और डा. कुलविंदर सिंह के अलावा नगर निगम जालंधर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।


122

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155637