Fri, 19 Jun 2026

गर्माया पंजाब का सियासी पारा, विश्वास प्रस्ताव से पहले डोप टेस्ट पर भिड़े पक्ष-विपक्ष

पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्वासमत पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजकल अफवाहों का बाजार गर्म है और निगेटिव खबरें तेजी से फैल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी के विधायकों के टूटने की चर्चाएं केवल भ्रम फैलाने की कोशिश हैं।

अफवाहों पर सीएम का जवाब
सीएम मान ने कहा कि पत्रकारों ने उनसे विश्वास प्रस्ताव को लेकर सवाल किया था, जिस पर उन्होंने जवाब दिया था कि उनकी सरकार को पूरा समर्थन हासिल है और संख्या पहले से भी ज्यादा हो सकती है। उन्होंने इन चर्चाओं को निराधार बताया।

डोप टेस्ट की मांग पर हंगामा
विश्वासमत पेश होने से पहले सदन में उस वक्त हंगामा हो गया जब नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने स्पीकर को पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री और सभी विधायकों का डोप टेस्ट कराने की मांग की। स्पीकर द्वारा यह मांग खारिज किए जाने के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस मुद्दे को लेकर सदन का माहौल कुछ समय के लिए गरमा गया।
 


170

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167868