Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जम्मू-अमृतसर हाईवे पर हादसा, तेज रफ्तार बस ने मचाई तबाही

जम्मू-अमृतसर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। माधोपुर के पास हरियाणा रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसी। हादसे में दुकानों को भारी नुकसान हुआ, जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

ड्राइवर को झपकी आने से बिगड़ा संतुलन
जानकारी के अनुसार बस जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे बस का कंट्रोल बिगड़ गया। देखते ही देखते बस सड़क किनारे दुकानों की ओर मुड़ गई और टकरा गई। लोगों के मुताबिक सबसे पहले बस “पवन मोटर” नाम की दुकान में जा घुसी। इसके बाद घूमते हुए “बिट्टू इलेक्ट्रिशियन” की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकानों के शटर मुड़ गए, दीवारें टूट गईं और अंदर रखा सामान पूरी तरह खराब हो गया।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
हादसे का पूरा घटनाक्रम पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार बस फिसलते हुए दुकानों में जा टकराती है। वीडियो में यह भी दिखता है कि हादसे से ठीक पहले एक कार वहां से गुजरती है। अगर बस की रफ्तार थोड़ी और ज्यादा होती, तो कार भी इसकी चपेट में आ सकती थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220562

Share this Post