Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कपूरथला में गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के करीबी की गोली मारकर हत्या

कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना एवन पैलेस के पास हुई, जहां कार में सवार होकर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव जैरामपुर के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का करीबी था
गुरप्रीत सिंह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने सामने से कार के शीशे पर निशाना साधते हुए कई राउंड फायर किए। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वह गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का करीबी सहयोगी था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था। इससे पहले अन्य गवाह अपने बयान से पलट चुके थे, लेकिन गोपी अपने बयान पर कायम था। इस हत्या की जिम्मेदारी डोनी बल ने ली है। शुरूआती जांच में पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220739

Share this Post