Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस रास्ते में पलटी, बीच रास्ते मची चीख-पुकार 

गुरदासपुर में दीनानगर बाइपास के पास सुबह-सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलट गई। बस पलटने के बाद ही वहां पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आस-पास के लोग और गांव वाले इकट्ठे हो गए हैं और उन्होंने बस में से बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

इस कारण हुआ था हादसा
बताया जा रहा है कि मौसम और रास्ता खराब होने के कारण यह हादसा हुआ है। क्योंकि रास्ता खराब था और अचानक से ड्राइवर ने बस से अपना कंट्रोल खो दिया। जिसके बाद बस एक तरफ पलट गई। बस पलटने के बाद तुरंत लोग दौड़े-दौड़े मदद के लिए पहुंचे। वहीं इसकी जानकारी बच्चों के पेरेंट्स और स्कूल मैनेजमैंट को दी गई।

पेरेंट्स और स्कूल प्रिंसिपल पहुंची मौके पर
जैसे ही इस घटना के बारे में बच्चों के पेरेंट्स और स्कूल प्रिंसिपल को बताया गया तो वह तुंरत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों का हाल-चाल पूछा। वहीं इस घटना के बाद से बच्चों के पेरेंट्स घबराए हुए थे। प्रिंसिपल ने बताया कि रास्ता संकरा होने के कारण बस पलट गई थी, पर हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234136

Share this Post