Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फिर मिली गोल्डन टेंपल को बम से उड़ाने की धमकी, पिछले 6 दिन से आ रही हैं Threat Mail

गोल्डन टेंपल को लगातार 8वीं बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। यह धमकी शुक्रवार देर रात शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) को ई-मेल से भेजी गई है। पिछले 6 दिनों 8वीं बार धमकी मिल चुकी है।

लगातार मिल रही धमकियों के बाद गोल्डन टेंपल के अंदर व आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों पर भी पैनी नज़र रखी जा रही है। गोल्डन टेंपल के अंदर एसजीपीसी की टॉस्क फोर्स भी पूरी मुस्तैदी से तैनात है। 

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठाए हैं। तकनीक और संसाधनों के होते हुए भी अब तक असली दोषी का पता न चल पाना गंभीर चिंता का विषय है। जत्थेदार ने मांग की कि दोषी को जल्द से जल्द खालसा पंथ के समक्ष पेश किया जाए और धमकी देने के पीछे की मंशा की गहन जांच की जाए।

अमृतसर पुलिस ने शुभम दूबे नाम को इस मामले में पकड़ा है। शुभम 24 साल का है और सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह दो कंपनियों में जॉब कर चुका है, लेकिन अब बेरोजगार है। कुछ टेक्निकल एवीडेंस मिले हैं, जिसके चलते शक शुभम पर गया है। फिलहाल, शुभम से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234136

Share this Post