Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

: पंजाब में बाढ़ ने हर जगह तबाही मचा रखी है

ख़बरिस्तान नेटवर्क, चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ ने हर जगह तबाही मचा रखी है जिसके कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मानसा जिले से विधायक हलका सरदूलगढ़ गुरप्रीत सिंह बनावाली ने एक पहल की है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपनी एक महीने के सैलरी को दान करने का फैसला किया है। 

एक महीने की सैलरी करेंगे दान 

पंजाब में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं और कई जगहों पर बाढ़ भी आ गई जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है।  सरदूलगढ़ में बातचीत करते हुए गुरप्रीत सिंह बनांवाली ने कहा की वह अपनी एक महीने की सैलरी को बाढ़ पीड़ितों के लिए दान करेंगे। 

सेहत मंत्री बलबीर सिंह भी दान में देंगे अपनी सैलरी

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी एक महीने की सैलरी बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सीएम रिलीफ फंड में देंगे। बाढ़ के बाद महामारी ना फैले इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिला हैडक्वाटरों का दौरा शुरू किया। वह फ़िलहाल मोहाली जिला हैडक्वाटर का दौरा करने पहुंचे है।

वहीं नदी में नथ चूड़ा डालने को लेकर मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि लोगों को गुमराह न करो जब पानी का लेवल घटना शुरू हुआ तो आप नथ चूड़ा लेकर पहुंच गए उस समय ले आते नथ चूड़ा जब बाढ़ पंजाब में लोगों के घरों को फसलों को बर्बाद कर रहा था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221152

Share this Post