Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

रमन अरोड़ा, राजू मदान और निगम इंस्पेक्टर की जमानत याचिका पर कोर्ट का आया फैसला

जालंधर सेंट्रल के विधायक, राजू मदान और इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सेशन कोर्ट ने तीनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। ऐसे में अब तीनों को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।

भ्रष्टाचार के आरोप में हैं अरेस्ट
रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ 70 से अधिक शिकायतें विजिलेंस विभाग के पास पहुंच चुकी हैं। इनमें से बड़ी संख्या में शिकायतें ऐसी हैं, जिनमें विधायक पर पैसों की जबरन वसूली, सत्ता का दुरुपयोग और पीड़ितों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

नाभा जेल में बंद हैं रमन अरोड़ा
रमन अरोड़ा पिछले एक महीने से पटियाला की नाभा जेल में बंद है। बीते दिनों रमन अरोड़ा ने बीमार होने के कारण ईलाज की अर्जी लगाई थी। जिसे मंजूर कर लिया गया था और उन्हें ईलाज के लिए पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

2021 में आए थे सियासत में
रमन अरोड़ा का राजनीतिक सफर दिसंबर 2021 में शुरू हुआ जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल से एक जागरण कार्यक्रम में मुलाकात की। इस मुलाकात से प्रेरित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार उम्मीदवार बने। विधायक बनने के बाद रमन अरोड़ा की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठते रहे हैं। पंजाब सरकार का करप्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन है।
 


145

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147368